बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट के द्वारा भाजपा की सदस्यता डॉ० जितेन्द्र शुक्ल जने ग्रहण किया

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी के दिशा-निर्देश के आलोक में । सदस्यता ग्रहण करनेवालों में मंगल सिंह , उमाशंकर तिवारी व नंदन कुमार समेत बहुत सारे लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष मां राजेन्द्र सिंह के द्वारा गुलाब देकर भाजपा परिवार में डॉ० जितेन्द्र शुक्ल का स्वागत किया । राजेन्द्र सिंह ने कहा कि शुक्ल जी जैसे मजबूत साथी के पार्टी में आने से पार्टी और भी मजबूत होगी। भाजपा के कार्यालय मंत्री सुरेंद्र तिवारी ने सदस्यता की पर्ची काटकर दिया। गौरतलब है कि डॉ. शुक्ला आरा के रहने वाले हैं। नगर निगम में पार्षद भी रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों कांग्रेस, लोजपा और रालोसपा के साथ जुड़े थे। उन्हें 20 वर्षों का राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश की प्रगति वैश्विक पैमाने पर दर्ज हुई है। भाजपा भारत में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास तेज विकास का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है। बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इससे पता चलता है कि हमने विकसित भारत का जो रास्ता चुना है, वह सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!