सात सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों ने उपखण्डाधिकारी सुशीला मीणा को सौंपा ज्ञापन।

सात सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों ने उपखण्डाधिकारी सुशीला मीणा को सौंपा ज्ञापन।

 

राजाखेड़ा। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन, शाखा राजाखेड़ा ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासक सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के अध्यक्ष मोहर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगें रखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में नगरपालिका परिसर में आरजीएचएस सहायता केंद्र स्थापित करने, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, बकाया वेतन, डीए एरियर एवं वर्दी भत्ते का भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही वर्ष 2020 से लंबित डीए एरियर को ब्याज सहित कर्मचारियों के खातों में जमा कराने का मुद्दा भी उठाया गया।
कर्मचारियों ने आरटीपीपी नियम-2013 की पालना सुनिश्चित करने, महत्वपूर्ण पदों पर डीएलबी के मूल कैडर के कर्मचारियों की नियुक्ति करने तथा सभी कर्मचारियों को विभागीय पहचान पत्र जारी करने की मांग भी रखी।फेडरेशन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि स्वायत्त शासन मंत्री, डीएलबी निदेशक, जिला कलक्टर धौलपुर एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका राजाखेड़ा को भी भेजी गई। ज्ञापन देने वालों में मोहर सिंह , नितेश गॉड, पारस, मनोज कुमार संजय कुमार राजेंद्र सिंह नारायण सिंह सुनील कुमार सद्दाम खान मनोज एवं अन्य सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!