पुरुषोत्तमपुर में नवीन उप धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मांग ,

* पुरुषोत्तमपुर में नवीन उप धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मांग ,
* 11 गाँव के सरपंच एवं जनपद सदस्य सहित ग्रामीण पहुँचें मंत्रियों के पास,
* किसानों को हो रही समस्याओं से कराया अवगत,
—————————————-
बसना :—प्राथमिक साख सहकारी समिति उडेला पं. क्र, 1212 के अन्तर्गत आने वाले 11 ग्राम के किसानों को धान बिक्री में हो रही समस्याओं से किसानों में काफी ज्यादा आक्रोश फैला हुआ है। जिससे संगठीत हो कर किसान, सरपंच एवं जनपद सदस्यों की टीम अपनी समस्याओं को अवगत कराने छत्तीसगढ शासन के मंत्री अमरजीत सिंह भगत एवं प्रेमसायसिंह टेकाम से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया। साथ ही अतिशीघ्र ग्राम पुरुषोत्तमपुर में नवीन उप धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मांग की  गई। साथ ही साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी आवेदनद दी गई है।
ग्रामीण किसानों एवं सरपंचो ने बताया कि प्राथमिक साख सहकारी समिति उडेला के धान खरीदी केन्द्र में ग्राम पुरुषोत्तमपुर,केलवारडबरी,बनडबरी,जमदरहा,जमनीडीह,खोगसा,बम्हनीनडीह,ललितपुर,गायत्रीपुरएवं चेरूडीपा के किसानों को धान बिक्री करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं किसानों का कहना है कि सहकारी समिति उडेला से उक्त गाँव की दूरी 12 से 15 कि, मी, है। जिसके कारण किसानों को धान बिक्री करने के लिए टोकन पर्ची कटवाने, धान लाकर स्टेक लगाने, तौल कराने में अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समिति के अन्तर्गत गाँव अधिक होने के कारण किसानों को समस्या होती हैं। उप धान उपार्जन केन्द्र पुरुषोत्तमपुर में खोलने पर उक्त 11गाँवों के किसानों को धान बिक्री में सभी समस्याओं से निजात मिलेगी।
अंचल के जनपद सदस्य प्रितमसिंग सिदार, सरपंच पदुमलाल पटेल, दुर्योधन पटेल, भोगसिंह दीवान, सत्यानंद बरीहा, दीक्षित चन्द्राकार,आनंदराम चौहान, फागुलाल दीवान,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!