प्रेस विज्ञप्ति
दिनांकः 09.11.2021
मु0अ0सं0- 539/2021 धारा 379/411 भादवि व 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम
थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच
विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के सम्बन्ध में जुर्म जरायम को रोकने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहीपुरवा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में मुझ थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 09.11.2021 को समय 12.20 बजे दोपहर को थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे क्रासिंग, मिहींपुरवा के पास से शातिर चोर पवन कुमार पुत्र स्व0 बराती लाल नि0 मोतीपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को मय 02 अदद सागौन के बोटे के साथ गिरफ्तार कर जिला कारागार बहराइच भेजा गया। जिसके विरुद्ध थाना मोतीपुर के अतिरिक्त रेन्ज केस में कई मुकदमें दर्ज है।
अभियुक्त का नाम पताः- पवन कुमार पुत्र स्व0 बराती लाल नि0 मोतीपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच गिरफ्तारी टीमः
1.व0उ0नि0 राम अशीष यादव
2.का0 मस्तराम शर्मा
3.का0 धर्मवीर आर्य
अपराधिक इतिहास
रेन्ज का नाम- मोतीपुर
प्रभाग का नाम- कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच
1.रेन्ज केस सं0 48/2005-06 धारा 26 भारतीय वन अधि0 व 27/29 वन्यजीव संरक्षण अधि0
2.रेन्ज केस सं0 58/2006-07 धारा 26 भारतीय वन अधि0 व 29 वन्यजीव संरक्षण अधि0
3.रेन्ज केस सं0 36/2017-18 धारा 26/41/42 भारतीय वन अधि0
4.रेन्ज केस सं0 61/2018-19 धारा 26/41/42 भारतीय वन अधि0
5.रेन्ज केस सं0 67/2018-19 धारा 26/41/42 भारतीय वन अधि0
6.रेन्ज केस सं0 11/2019-20 धारा 26/41/42 भारतीय वन अधि0
बहराईच से अजित कुमार