मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर को मिला महानगर का दर्जा,गोरखपुर में होगी लाइट मेट्रो

गोरखपुर : उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर को महानगर का दर्जा दिया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में नगर विकास विभाग की ओर से इस बाबत लाये गये प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में मेट्रो ट्रेन चलनी है और इसके लिए किसी भी शहर में 40 लाख की आबादी के साथ उसे महानगर का दर्जा मिला होना जरूरी होता है। इसी नाते यह निर्णय लिया गया।

रेल ट्रांजिट परियोजना में दो कारीडोर प्रस्तावित किए गए हैं। पहला कारीडोर श्यामनगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक बनेगा। इसकी लंबाई 15.14 किमी. होगी। इस कारीडोर में 14 स्टेशन होंगे। दूसरा कारीडोर मेडिकल कालेज से नौसढ़ चौराहे तक बनेगा। इसकी लंबाई 12.70 किमी होगी। इस कारीडोर में 13 स्टेशन होंगे।

DPR के मुताबिक प्रत्येक एक किलोमीटर पर एक स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आसानी से मेट्रो की सेवा मिल सके।

रामकृष्ण त्रिपाठी
R9 भारत
ब्यूरो रिपोर्ट
महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!