सिर्फ महिलाओं के लिए बनेगा लखनऊ में पहला वीमेन माल

महिलाओ के लिए खुशखबरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनेगा पहला वीमेन मॉल , जिमसे दुकानदार और ग्राहक दोनों होंगे सिर्फ महिलाएं ही होंगी।
मेयर संक्युक्त भाटिया ने माल के लिए लखनऊ में ही 5000 SQFT की जगह को किया आवंटित,बनायी जाएँगी कुल 125 दुकानें

मॉल में महिलाओं से ही संबंधित सामान मिलेगा

इस महिला मॉल के लिए निर्माण का प्रारूप भी तैयार हो गया है। पहले चरण में मॉल में 125 दुकानें महिलाओं को आवंटित की जाएंगी। इस बाजार में महिलाओं से संबंधित सामान बेचे जाएंगे। साथ ही बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जो नगर निगम की आय बढ़ाने का काम करेगी। मॉल में पुरूषों के प्रवेश और अन्य नियमों पर आने वाले समय में फैसला लिया जाएगा।

महिला दिवस पर तैयार हुआ था प्रस्ताव

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि महिला दिवस पर महिला मॉल के विषय पर प्रस्ताव तैयार किया गया था। अब मुख्य मार्ग पर जगह का चयन भी कर लिया गया है। महापौर ने बताया कि बजट आवंटित होते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम के इस फैसले से देश की आधी आबादी को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही आने वाले समय में अन्य महानगरों में भी महिला मॉल खोलने को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!