वनांचल साल्हेवारा में मंहगाई के विरोध में हल्लाबोल स्थानीय रेस्ट हाउस में जुटे कांग्रेश कार्यकर्ता व निकाली पदयात्रा

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान के तत्वाधान में साल्हेवारा में जनजागरण अभियान चलाकर पदयात्रा की गई व मंहगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई व पदयात्रा विभिन्न मुख्यमार्गों से होते हुवे मंगलवार साप्ताहिक बाजार होते हुवे वापिस विश्राम गृह में हुई ततपश्चात सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरईपतेरा ग्राम पंचायत में दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच जोधन सिंह मेरावी के शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे व परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान की।इस अवसर पर, खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ब्लाक कांग्रेश अध्यक्ष रामकुमार पटेल,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से श्रीमती ममता पाल,राजेश पाल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 प्रतिनिधि विजय वर्मा, श्रीमती निर्मला विजय वर्मा,सुल्तान सिंह,शुभम चंद्राकर, मोहित रजक, युवा नेता कांग्रेस तहमीद खान कादरी कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष परमात्मा दास मानिकपुरी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद छुईखदान संजय महोबिया, संतोष यदु, शेरसिंह कामदेव जंघेल, सोनू देवांगन, गोवर्धन मेरावी,गंगू राम मेरावी, संतोष सेन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!