पाटन प्रखंड के किशनपुर एवं इमली में मनाया गया संविधान दिवस

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर मनाया गया संविधान दिवस आपको बता दें कि भारत में हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसे लिखने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। तब जाकर 26 नवम्बर 1949 में भारतीय संविधान का निर्माण किया गया और इसे लागू करने में भी दो साल का समय लगा। 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान द्वारा इसे भारत के हर नागरिक पर लागू किया गया। भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद, संविधान सभा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली एक समिति को संविधान का मसौदा तैयार करने का काम सौंपा। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे लक्ष्मण राम मुखिया राम किशुन राम जय मंगल राम चमन बैठा धीरेन्द्र पासवान सुदर्शन राम इन्द्रलोक राम महेश्वर मोची अंजय कुमार दिनेश राम इत्यादि!

R 9 भारत से रामाशीष कुमार के रिपोर्ट पाटन पलामू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!