बेमेतरा:सहस्त्रबाहु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखे-  योगेश तिवारी

बेमेतरा,  बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कौशलपुर मोहरेंगा में सिन्हा समाज के द्वारा सहस्त्रबाहु जयंती मनाई गई । सर्वप्रथम समाज के लोगो ने अपने ईष्ट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की गई । इस दौरान अतिथि किसान नेता योगेश तिवारी ने भगवान के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हैहय वंश के राजा थे। उनकी मां रानी पद्मिनी और पिता राजा कृतवीर्य थे। वे भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त थे। अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किया था। उनके एक हज़ार अक्षौहिणी सेना थी। सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के चक्र के अवतार थे। चक्र में हजार आरे होते हैं, इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। उनकी राजधानी नर्मदा नदी के किनारे महिष्मती थी ।  जो वर्तमान में मध्यप्रदेश का महेश्वर नगर है। किसान नेता ने भगवान सहस्त्रार्जुन के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्षत ईश्वर कुमार सिन्हा मंडलेश्वर बेरला ने की । इस दौरान रामलाल सिन्हा, दुर्गा शरण सिन्हा, भरत लाल सिन्हा सदस्य जिला कार्यकारिणी बेमेतरा, सेवती बाई सिन्हा जिलाध्यक्ष महिला मंच बेमेतरा, रघुवीर सिन्हा जिला संयोजक राजनीति प्रकोष्ठ, कोषाध्यक्ष केशव सिन्हा कामता प्रसाद सिन्हा भवन निर्माण समिति, मदनलाल सिन्हा, वीरेंद्र यादव, सुरेश सिहोरे आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!