मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी का 05 दिसंबर,2021 को जनपद चंदौली का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी का 05 दिसंबर,2021 को जनपद चंदौली का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा0 मुख्यमंत्री जी जनपद चंदौली के अघोराचार्य संत बाबा कीनाराम (रामगढ़) स्थल पर लगभग 1:00 बजे आगमन होगा। तदोपरांत कार्यक्रम स्थल बाबा किनाराम इंटर कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करने से पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 27 परियोजनाओं की लागत रु0 30.02 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इन परियोजनाओं में समेकित पर्यटन विकास योजनांतर्गत बाबा कीनाराम जन्मस्थली/आश्रम के विकास हेतु रु0 18 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास भी सम्मलित है।
इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास/ लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा। जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन से मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है।

चंदौली संवाददाता शिवेंद्र प्रताप सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!