दशहरे के विजयदशमी पर महिषासुर तिसरा शहादत दिवस मनाया गया

 सराजुद्दीन अंसारी 

पांकी/पलामू

दशहरे के विजयदशमी पर महिषासुर तिसरा शहादत दिवस मनाया गया

                                   

आज दिनांक 14/10/2021 को पांकी प्रखंड अंतिम सिमा वर्ती  ग्राम बरवैया जहां पांकी थाना क्षेत्र और मनिका क्षेत्र आपस में जुड़े हुए हैं । विरसा मुंडा स्टेडियम में महिषासुर शहादत दिवस के रूप मनाया गया इस शहादत दिवस कार्यक्रम का सफल  संचालन रामेश्वर सिंह ने किया ।

जिसका मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार त्रिशरण जी, जो अंबेडकर चेतना परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष हैं।इस शहादत दिवस उपलक्ष में महिषासुर के प्रतिमा पर वहां पर उपस्थित लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी इस दिवस  को बीते तीन सालों से मनाया जा रहा  है. यहां के लोगों को ( खास कर  SC ST) मानना है महिषासुर कोई राक्षस नहीं बल्कि बलशाली , न्याययिक, गौरवशाली हमारे पुर्वजों में से एक था. हम उसे राक्षस नहीं मानते हैं यहां उपस्थित वक्ताओं ने बताया हमारा इतिहास विलुप्त हो रहा है अपने इतिहास को जानने और नए सिरे से दोहराने की जरूरत है हम वादा करते हैं कि हमारे पूर्वजों के पूर्वज महिषासुर का सम्मान के साथ याद करेंगे और ऐसे ऐसे प्रोग्राम हर क्षेत्रों में विस्तृत करेंगे।

मौके पर उपस्थित

                                             

 अंबेडकर चेतना परिषद इकाई मनिका, सचिव मुन्ना पासवान ,कोषा अध्यक्ष नवल पासवान, संगठन मंत्री राम कुमार राम, जादूगर विजय कुशवाहा ,सुषमा बौद्ध, अनीता बौद्ध ,भीम आर्मी प्रदेश सचिव राम कुमार रवि ,प्रदेश महासचिव नागमणि रजक ,पांकी विधानसभा भीम आर्मी अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ,संतोष अंबेडकर ,मतीन अंसारी, एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!