बाढ़ पीड़ितों के पक्ष में धरना प्रदर्शन का रखा आयोजन

 कोटा खातौली मुकेश गोस्वामी

बाढ़ पीड़ितों के पक्ष में धरना प्रदर्शन का रखा आयोजन

आज दिनांक 14.10 .2021

                                             

कोटा खातोली क्षेत्र में 3 अगस्त 2021 को अतिवृष्टि एवं बाढ़ से पीड़ित किसानों एवं गरीब बाढ़ पीड़ितों को अब तक नहीं पहुंच पाई सरकार की आर्थिक सहायता और यदि सरकारी सहायता भी पहुंच पाई है तो उन लोगों को पहुंच पाई है जिनका कोई नुकसान नहीं हुआ है उन लोगों को ही सरकारी सहायता दिलवाई गई है। 

लोगों ने यह आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत कर्मचारियों को एवं अपने चहेते अपात्र नजदीकी व्यक्तियों को बाढ़ राहत राशि दिलवाई गई है। 

इस संदर्भ में आज उपखंड अधिकारी इटावा को एवं जिला कलेक्टर कोटा के नाम ज्ञापन देकर श्याम सोनी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के पक्ष में यदि प्रशासन द्वारा सही जांच करके पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया गया तो 16 अक्टूबर 2021 को उप तहसील कार्यालय परिसर खातोली के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!