आयोजित 39वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

 बहराइच 14 अक्टूबर। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव एवं महाराजा सुहेलदेव जी की स्मृति में केडीसी में 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2021 तक आयोजित 39वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मा. कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा अध्यक्ष फिक्की, उ.प्र. मा. नीरज सिंह, राजा पयागपुर यशवेंद्र बिक्रम सिंह व अन्य संभ्रान्त एवं गणमान्यजन, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया था। प्रतियोगिता के समापन अवसर 15 अक्टूबर 2021 को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम की भव्यता उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से आए खिलाड़ी ऑनलाइन/ऑफलाइन के माध्यम से प्रतिभाग कर रहे हैं। हर दिन नए कलाकारों की प्रस्तुति से यह मंच अलौकिक होता जा रहा है। बहराइच की पावन तपोभूमि पर इस ऐतिहासिक आयोजन में जिला अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्वयं शीर्षासन करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से 1735 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें श्रीमद दयानन्द कन्या गुरुकुल चोटीपुरा, रजबपुर, जनपद अमरोहा की बालिकाएं, बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय टीम, गोपाल विश्वकर्मा की दीप योग प्रस्तुति, सौम्या ओझा कानपुर एवं आकाश शर्मा की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल, मा.सांसद बहराइच अक्षय वर लाल गौड़, मा. विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व सिद्धनाथ मन्दिर के महामंडलेश्वर रविगिरी जी महाराज की गरिमापूर्णं उपस्थिति से अलौकिक कर चुके हैं।

                                     

Bahriach se ajit kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!