भाजपा के जिला प्रभारी का दमदार भाषण

 वोट की चोट से भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ बदला ले अब जनता चुकता करेगी हिसाब- जवाहर सिंह बेढ़म

 जनमत भाजपा के साथ- किशन चंद शर्मा

कांग्रेसी नेताओं ने फांसीवादी युग की दिलाई याद-मनोरमा सिंह 

धौलपुर। भाजपा के  जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म  ने कहा कि भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ अब जनता वोट की चोट से चुकता करेगी हिसाब। पूर्व मंत्री बेढ़म बुधवार को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड संख्या 15 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के जनसंपर्क कार्यक्रमों में बोल रहे थे। बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है,साथ ही किसानों, बेरोजगारों, युवाओं के साथ छलावा किया है। रोजगार के नाम पर निकाली गई सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में खुलेआम धांधली और भ्रष्टाचार प्रदेश की छवि को शर्मसार किये हुए हैं। किसान डीएपी खाद को तरस रहे हैं। प्रदेश भर में रजिस्ट्री कार्यालय सहित अन्य विभागों में एक ही ई-चालान से सरकारी खजाने में धोखाधड़ी कर भ्रष्टाचार किया गया है वही गरीब जनता जिसके द्वारा ईमानदारी के  पैसों  से कराई गई रजिस्ट्रीयों में भ्रष्टाचार के दलालों ने करोड़ों रुपयों की हेराफेरी की है, जिसकी मार उन रजिस्ट्री करवाने वालों पर पड़ रही है, जो अपना पैसा दे चुके हैं और चालान से पैसा गायब है। सभा में बोलते हुए पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा ने कहा कि जनता का मानस बन चुका है, उसने कांग्रेस के राज को अच्छी तरह देखा है भाजपा के शासन में विकास और कांग्रेस के शासन में विनाश को हम देख रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मनोरमा सिंह ने कहा कि अब दलालों की दलाली बंद होनी चाहिए, बहुत हो चुका राजाखेड़ा को बरसों से पुलिस प्रशासन की आड़ में लूटा जाता रहा है और जनता बेबस इस सब को देख रही है। उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा एक दिन फुटकर रहता है। कांग्रेस नेताओं ने जनता पर अत्याचार कर अंग्रेजों के समय के फांसीवादी युग की याद दिला दी है। राजस्थान युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल ने कहा कि देश के साथ क्षेत्र का नौजवान कांग्रेस के अत्याचारों से त्रस्त है,युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल पहाडिया ने बोलते हुए कहा कि भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग के चलते सभी वर्गो को पंचायत चुनाव में मौका दिया है, जिसके सुखद परिणाम पंचायत चुनाव में देखने को मिलेंगें। भाजपा महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता प्रत्याशियों की जीत  के लिए जी जान से लगे हुए हैं, आज हमारे पास एक मौका आया है कि पार्टी ने ऐसे वरिष्ठ पदाधिकारियों को सामंतशाही और धन्ना सेठों के सामने मैदान में उतारकर यह जता दिया है कि पैसें और दमखम के बल पर चुनाव में विजय प्राप्त नहीं की जा सकती है।जनसेवक ही जीता है। भाजपा नेताओं ने जिला परिषद वार्ड 15 की ग्राम पंचायत सिकरौदा,सिंघावली कला, बाजना, नदौरा,देवखेडा़,समोना एवं नाहिला में जनसंपर्क कर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उमांशरण उदैनिया, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटसारीया, नगर महामंत्री मुकेश बघेल, नायला मंडल अध्यक्ष कुंवर सेन,मरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा,कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह घुरैया, रामखिलाड़ी पाराशर, दिलीप पाराशर, राजकुमार त्यागी,सन्दीप चौधरी आदि उपस्थित रहे ।

                                             

नरेश शर्मा

ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!