नवयुवक संघ ने शुरू किया रामचरित्र मानस अखंड पाठ.

 पांडू से संवाददाता अनिल शर्मा की रिपोर्ट.

                                    

                                            

झारखंड पलामू पांडू प्रखंड अंतर्गत रतनाग  पंचायत के रबरा ग्राम में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आज से श्री राम चरित्र मानस रामायण अखंड पाठ शुरू किया गया. जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य पांडू अनिल चंद्रवंशी ने कहा इस तरह का पाठ 12 वर्ष पूर्व से होता आ रहा है.  इस कार्यक्रम में संपूर्ण रामायण का पाठ किया जाता है. आगे श्री चंद्रवंशी ने कहा कि यह पाठ आज से प्रारंभ होकर कल 5:00 बजे तक चलेगा. जिसमें गांव के हीं लोग  भाग ले रहे है. इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विंदेश्वरी ठाकुर, विश्व प्रजापति, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार,, मुकेश कुमार पुरुषोत्तम सिंह, आशीष पांडे, अनूप कुमार, भीम सिंह, मनु चंद्रवंशी, बबलू चंद्रवंशी, रंजन कुमार, अनिल चंद्रवंशी के साथ-साथ अन्य कई लोग उपस्थित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!