खाल के बालाजी व बस्ती के पास आए दो मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 कोटा खातोली मुकेश गोस्वामी

खाल के बालाजी व बस्ती के पास आए दो मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल

                                                              

कोटा जिले के खातोली कस्बे में मेन बाजार के पीछे एवं पुरानी खातोली के मकानों की पीछे खाल के बालाजी के नजदीक लोगों द्वारा बनाई गई वैकल्पिक पुलिया पर देखा गया मगरमच्छ एवं इस जगह के करीब 100 फीट की दूरी पर छोटा सा एनीकट में भी देखा गया मगरमच्छ। 

                               

ग्रामीणों ने बताया की इस जगह पर कई दिनों से हमने इस बालाजी की पुलिया की पटीयों पर और एनीकट की रपट पर मगरमच्छ को अपनी आंखों से देखा था जिसका हमारे द्वारा दूर खड़ा होकर फोटो भी खींचा गया था इससे हमारे मन में डर का माहौल बना हुआ है एवं यहां पर धार्मिक बालाजी का स्थान भी है जिस पर अभी नवरात्रा मैं रामायण पाठ में चल रहा है जिससे हमें दिन और रात मैं यहां आना जाना पड़ता है एवं यहां से स्कूली बच्चे भी सीधे स्कूल में जाते हैं इस बारे में हमने न्यूज़ रिपोर्टर मुकेश गोस्वामी के माध्यम से फॉरेस्ट के अधिकारियों को इस मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सूचना दी गई थी सूचना मिलते ही फॉरेस्ट कर्मचारी मगरमच्छ को पकड़ने आए परंतु पानी गंदा व काई छा जाने से मगरमच्छ फॉरेस्ट कर्मचारी को नहीं देख पाय इसके कारण मगरमच्छ को अब तक नहीं पकड़ा गया। 

फॉरेस्ट के कर्मचारी मुरारी बेरवा ने बताया कि हम मौके पर गए थे परंतु पानी मटमैला था इस वजह से पानी में मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया तो हमारी टीम वापस आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!