भरही मुखिया ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण,कहां पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

भरही मुखिया ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण,कहां पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

कुमार चंदन, प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर/चतरा:बढ़ती ठंड का प्रकोप एवं लगातार चल रही शीतलहरी के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है सीतलहरी से बचने के लिए प्रतापपुर प्रखंड के भरही पंचायत मुखिया सुल्ताना खातून के द्वारा विभिन्न गाव लोगों के बीच 120 कंबल असहाय जरूरतों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ताकि शीतलहरी से जरूरतमंदों को निजात मिल सके।प्रखंड क्षेत्र के भरही पंचायत में पंचायत के निर्धन,असहाय,विधवाओं,भूमिहीनों,निः सहाय वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया गया। भरही पंचायत के दर्जनों गांव में मुखिया सुल्ताना खातून के द्वारा गरीबों असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पंचायत के विभिन्न गांव के सैकड़ों गरीबों को कंबल मुहैया कराया जा रहा है।इस संबंध में मुखिया सुल्ताना खातून ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से लगातार प्रतिदिन पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल वितरण करते हैं जिनके पास इस कपकपी ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं है। कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं।मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर राम ने कहा कि क्षेत्र में घूम-घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व बेबस हैं। उन्होंने ने कहा कि ऐसा कर हमें आत्म संतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!