भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर रही चुनाव प्रचार

◆लोकेशन – राजनादगांव
◆संवाददाता – ब्यूरो चीफ अभिषेक सत्यभामा सिंह 9977377811
◆स्लग – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर रही चुनाव प्रचार

◆एंकर – राजनादगांव जिले के खैरागढ़ में बीस दिसम्बर को होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी- अपनी ताकत झोंक दी है इसी बीच चुनाव प्रचार करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत भी खैरागढ़ पहुची है जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में घर- घर जाकर भाजपा को वोट देने की अपील की है आपको बता दें कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के खैरागढ़ पहुचते ही खैरागढ़ शहर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया ततपश्चात प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने किल्लापारा, शिवमंदिर, पिपरिया सहित अन्य वार्डो में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से फेस टू फेस बैठक लेकर नगर पालिका परिषद के चुनाव में महिलाओं को मजबूत करने में लगी हुई है साथ ही वार्डो में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ धुंआधार चुनाव प्रचार कर रही है मीडिया से बातचीत के दौरान शालिनी राजपूत ने कहा कि खैरागढ़ नगर पिछले पांच साल में बहुत ही पीछे चला गया है तथा कांग्रेस सिर्फ कागजो में विकास के मायने रखती है धरातल पर कोई विकास नही होता और कांग्रेस की कोई भी योजना सफल नहीं हो पाती इसलिए खैरागढ़ में विकास के लिए भाजपा को आना जरूरी है इस दौरान मंजू सिंह, रेखा मेश्राम, गीता घासी साहू, किरण साहू, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा सहित महिला मोर्चा की सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे,राजनादगांव से ब्यूरो चीफ अभिषेक सत्यभामा सिंह की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!