महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

 महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

——- जीत कपूर कुल्लू——-

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आम आदमी पार्टी  ने केंद्र सरकार द्वारा तीन काले कृषि कानूनों तथा प्रदेश में फोरलेन प्रभावितों को उचित मुआवजा ना मिलने को लेकर पार्टी  कार्यालय से राजभवन तक रैली और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया और महामहिम राज्यपाल जी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन  भेजा गया इस रैली का प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने नेतृत्व किया जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई डी भंडारी  विशेष रूप में मौजूद रहे सैकड़ों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ जोशपूर्ण माहौल में सभी सदस्यों ने केंद्र तथा राज्य सरकार की नाकामियों  पर जोरदार हमला बोला अध्यक्ष अनूप केसरी ने चेतावनी दी कि अगर सरकारें किसानों के हितों की अनदेखी करती हैं तो अपने आने वाले समय में धरने प्रदर्शन और भी तेज किए जाएंगे इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एम एम जोगटा तथा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष राज मान ने भी संबोधित किया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर प्रदेश महिला मोर्चा संयोजिका डाँ किरण ढढीसा कुल्लू से विधानसभा अध्यक्ष सुरेश नेगी मनाली विधानसभा से प्रेम चंद ठाकुर लाहौल स्पीति से विधानसभा अध्यक्ष श्यामचंद आजाद किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम खजांची दीनदयाल संगठन मंत्री राजेंद्र अरोड़ा मनाली से हेमचंद्र दीप लाल भारद्वाज के इलाबा कई  गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे

                                                                                   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!