कपकपाती ठंड को देखते हुए महेंद्र यादव के नेतृत्व में बिरहोरों के बिच 28 कांबलो का किया गया वितरण
जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के बिंडोमोह के बिरहोर टोला मे बढ़ते ठंड व शीतलहर को देखते हुए कोडरमा प्रखंड अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के उप मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिरहोरों के बीच 28 गर्म कंबल का वितरण व गरीबों को आर्थिक सहायता दिया गया। इस दौरान महेंद्र यादव ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। जिनके पास इस कपकपी ठंड में तन ढकने के लिए उचित कपड़े तक नहीं है। वैसे लोगों की सूची प्राप्त कर सहायता करने से आत्म संतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गरम कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लोगों को एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ता है। इस मौके पर समाजसेवी सुबोध यादव, राहुल यादव, विनय कुमार, विनोद यादव, समाजसेवी किशोर यादव, अरुण यादव, वीरेंद्र यादव, बच्छेडीह पंचायत पूर्व उप मुखिया बाबूलाल पासवान, नीरज कुमार, मुकेश ठाकुर, शंकर साव, नसीम खान, सरयू यादव, चांदो साव यदि लोग मौजूद थे।