नीलांबर पीतांबर पुर में नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी स्वर्गीय लालजी यादव को दी गई श्रद्धांजलि
नीलांबर पीतांबर पुर, पाकी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव के आह्वान पर शनिवार को एआईडी परिसर में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।एवं पलामू sp मुर्दाबाद मुर्दाबाद मुर्दाबाद,लालजी यादव अमर रहें अमर रहें अमर रहें जैसे नारे लगें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे यादव समाज के नेता रंजन यादव ने कहा की लालजी यादव का निधन कोई साधारण बात नहीं है इसमें जरूर कोई ना कोई षड्यंत्र है तथा इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए तथा परिवार को एक करोड़ रूपया एवं सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतुरगुण राम ने किया तथा संचालन ओम प्रकाश दुबे ने किया। मौके पर बोलते हुए लाला यादव ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष की मृत्यु आत्महत्या नहीं है इसमें कोई ना कोई साजिश है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से कामेश यादव जितेंद्र तिवारी छोटे लाल सोनी कुलदीप यादव कामता प्रसाद यादव नीलकंठ गिरी तथा चंदन सोनी ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मंजीत यादव संजय यादव सुधीर तिवारी विक्रमादित्य दुबे सहित काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
R9 भारत के प्रेम कुमार का रिपोर्ट nilamber-pitamber पुर पलामू