बाहर से आने वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्टिंग कराने के बाद ही कार्यालयों में प्रवेश की मिलेंगी अनुमति – कलेक्टर

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्टिंग कराने के बाद ही
कार्यालयों में प्रवेश की मिलेंगी अनुमति – कलेक्टर

अधिक से अधिक टेस्टिंग करने हेतु दिये निर्देश

बैढन कोविड – 19 संक्रमण ओमिक्रोन के साथ – साथ कोरोना की तीसरी लहर को रोकने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुयी ।

वही कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों सहित औद्योगिक कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में शीघ्र एक-एक कोविड केयर सेन्टर खोले और उन्होने परियोजनाओं के साथ – साथ सभी सी.एच.सी. में भी खोले जाने हेतु निर्देश दिये साथ ही जिला चिकित्सालय, नेहरू चिकित्सालय, एन.टी.पी.सी. सहित कोविड सेन्टर हेतु अधिकृत प्राईवेट चिकित्सालय को भी इस आशय के निर्देश दिये कि ऑक्सीजन सर्पोटेड बेड, आई.सी.यू. बेड, पी.आई.सी.यू. बेड चुस्त एवं दुरूस्त रखे और साथ ही ऑक्सीजन प्लान्टों में लगी पाईपों का भी निरीक्षण करें और वही सभी सही हालत में रहे और बाहर से आने वाले व्यक्तियों को टेस्ट कराने के बाद ही कार्यालयों के परियोजनाओं में प्रवेश देवें व फीवर क्लीनिकों में टेस्टिंग बढायी जाये ।

वही आर.टी.पी.सी.आर. सैम्पलिंग भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किये जाये और उन्होने यह भी निर्देश दिये कि आर.आर.टी. टीम को पुन: सक्रिय करे व कोविड कमाण्डेंट के माध्यम से होम आइसुलेशन किये गये व्यक्ति की स्वास्थ्य के बारे में दिन में दो बार जानकारी लेवें और आवश्यकतानुसार कोविड केयर सेन्टर में रखे ।

यह भी निर्देश दिये कि फुल सर्पोटेड एम्बूलेन्सो की भी व्यवस्था रखे कल्याण मण्डप जयन्त में शीघ्र कोविड केयर सेंन्टर प्रारम्भ करे और सभी परियोजनाओं में बने कल्याण मण्डपों को बडे कार्यक्रमों के लिये बिना अनुमति के स्वीकृति प्रदान नहीं करेगे और उन्होने विस्तार पूर्वक पैथालाजी के माध्यम से होने वाले टेस्ट जिसमे सी.टी. स्कैन सहित कोविड से संबंधित अन्य टेस्टों के लिये पर्याप्त टैक्नीशियन स्टाफ आदि की उपलब्धता करने के निर्देश दिये और साथ ही अपने – अपने क्षेत्रों में मास्क लगाकर ही बाहर निकलने हेतु नाागरिकों को प्रेरित करने का निर्देश दिये।

उक्त बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, एसडीएम सम्पदा सर्राफ, सीएमएचओ एन.के. जैन, डीपीएम सुधान्शुु चर्तुवेदी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. खरे सहित औद्योगिक कम्पनियोंं के अधिकारी वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडे रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!