R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय
मोरवा पुलिस ने कालाबाजारियों के खिलाफ एक जंग सा छेड़ दिया है फिर चाहे वो कोयला हो या फिर धान
धान लेकर आ रहा अनपरा से मोरवा पिकअप वाहन धान सहित जप्त दो को पकड़ा गया
दिनांक 17.1.2022 को पुलिस को सूचना मिली की एक पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के अनपरा से धान भरकर आया है तथा धान बिक्री केंद्र कठास में खड़ा है जो धान की कालाबाजारी कर विक्रय करेगा जिस पर पटवारी हल्का गोरबी तीरथ प्रसाद यादव एवं पुलिस टीम मोरवा द्वारा उक्त वाहन को पकड़कर थाने में लाया गया जिसमें पिकअप वाहन क्रमांक.UP.64.T.0434 के ड्राइवर ईश्वर प्रसाद भारती पिता छोटेलाल भारती निवासी करहिया थाना अनपरा जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को थाने में लाकर सख्ती से धान किसकी है पूछा गया तो आरोपी चालक द्वारा बताया कि संदीप कुमार पिता रामाधार वैश्य निवासी कुल डोंगरी पोस्ट खजुरा थाना अनपरा द्वारा धान पिकअप में भरवा कर बिक्री हेतु कठास लाया गया था जिस पर संदीप कुमार को थाने में लाकर दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 420,418,34 आईपीसी कायम किया गया एवं उनसे पूछताछ की जा रही है कि और कौन-कौन इस अपराध में शामिल थे उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय योगदान:-
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर उपनिरीक्षक सीके सिंह सहायक उपनिरीक्षक डीएन सिंह प्रधान आरक्षक संजय सिंह ,पतरंग सिंह अर्जुन सिंह ,सुरेश परस्ते एवं हल्का पटवारी गोरबी तीरथ प्रसाद यादव की अहम भूमिका रही।