महिला मोर्चा संगठन मजबूत बनाने हेतू किया गया बैठक

Riport By-चंदन कुमार

गढ़वा (डंडा) – डंडा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदिया मे एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता JMM महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में JMM जिला सचिव चंदा देवी रहीं इस बैठक की संचालन JMM प्रखंड सचिव डॉ तौकीर अंसारी ने की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला मोर्चा को मजबूत बनाने हेतू किया गया। इस बैठक में सर्व प्रथम कैंडल जलाकर एवं एक दूसरे को माल्यार्पण करते हुए बैठक को शुभारम्भ किया गया। वही जिला सचिव चंदा देवी ने बताया कि हम सभी महिलाओं को एक जुट मे होकर काम करने की जरूर है। साथ ही साथ उन्होंने शिक्षा पर भी चर्चा की। इस मौके पर रेखा चौबे सक्रिय सदस्य, अराध्ना सिंह मेराल प्रखंड अध्यक्ष, JMM प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय चौधरी, छपरदागा महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता देवी, ब्रह्मदेव, मुखलाल, अमिरका, अरुण, अनिल ठाकुर के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!