व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला व लूट के मामले में 24 घंटे में खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
सैपऊ।
थाना पुलिस ने दो व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास और लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की और घटनास्थल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामू उर्फ मोहित पुत्र मुकेश परमार निवासी सैपऊ को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में अहम सफलता मिली है गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच जारी है
थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा
रवि तिवारी की रिपोर्ट