मोटरसाइकिल दुर्घटना में पत्रकार कौशल पांडे घायल, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से पत्रकारों ने की जाँच की मांग

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम रामडीह स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क पर शनिवार की देर रात्रि करीब 12:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक पत्रकार बुरी तरह जख्मी होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मरचोई निवासी कौशल पांडे पत्रकार शनिवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे नासरगंज से अपने घर मरचोई की ओर अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। कि अचानक रामडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर गिर गए। इनके मोटरसाइकिल पर बैठे कमलनयन सिंह को कोई चोट नहीं लगा। ग्रामीणों के जानकारी पर 108 एंबुलेंस व सतगावां थाना प्रभारी आनंद कुमार साह अपने दल बल के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पत्रकार कौशल पाण्डेय को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने के कारण कोडरमा रेफर की गई। कौशल के मोटरसाइकिल पर कमलनयन सिंह भी था। उसने बताया कि सड़क के ठीक किनारे से ही जा रहे थे। लेकिन उक्त वाहन ने जानबूझकर उस तरफ आकर मोटरसाइकिल को ठोक दिया और फरार हो गया। जानबूझकर उक्त वाहन ने धक्का मारा। हालांकि पुलिस उक्त वाहन को जांच पड़ताल कर रही है कि उस समय कौन वाहन वहां से गया था। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा जहां- जहां लगा हुआ है उस समय उसे देखा जाए तो उक्त वाहन का पता चल सकता है। इधर काई पत्रकारों ने इस घटना की जाँच की गुहार मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से की है। घायल पत्रकार आर नाईन भारत व अन्य न्यूज चैनलों व अखबारों में काम करते थे। वहीं सतगंवां थाना प्रभारी आनंद शाह ने बताया की जगह जगह सीसीटीवी फुटेज खंघाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!