चास पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को किया सुरक्षित बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को किया सुरक्षित बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो के चास थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बोकारो के चास थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण कांड संख्या 72/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चास पुलिस ने 14 जून 2026 को दर्ज BNS धारा 96 के मामले में दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बरामद की गई अपहृताओं में प्रिंशु कुमारी, उम्र 16 वर्ष, पिता मनोज मालाकर, निवासी रामनगर कॉलोनी, थाना चास, जिला बोकारो और इशिका कुमारी, उम्र 16 वर्ष, पिता रामप्रवेश मालाकर, निवासी रामकृष्णा नगर, मधुबन कॉलोनी, थाना रामकृष्णा नगर, जिला पटना शामिल हैं। दोनों को सुरक्षित बरामद कर माननीय न्यायालय में BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराया गया।मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हैं – ऋतिक कुमार उर्फ किट्टू, उम्र 17 वर्ष, पिता पवन सिंह, निवासी रिबीगंज, थाना गोदना मोड़, जिला छपरा और साहिल कुमार प्रभाकर, उम्र 18 वर्ष, पिता संतोष मालाकर, निवासी बाउरीडीह, थाना खुदागंज, जिला नालन्दा। पुलिस ने दोनों को विधिवत निरुद्ध कर माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!