बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
चास मुफ्फसिल थाना में लगा थाना दिवस, BDO की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन
बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना परिसर में देर संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, एसआई और पुलिस बल भी उपस्थित रहे।थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और प्रशासन को जनता के करीब लाना और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करना है। आज के कार्यक्रम में जमीन-जायदाद विवाद, पारिवारिक झगड़े, पेयजल, बिजली और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। BDO ने हर मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि थाना दिवस का आयोजन हर महीने किया जाता है ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन मिलकर मामलों का निष्पादन कर रहे हैं, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि पहले उन्हें शिकायत लेकर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब थाना दिवस के जरिए स्थानीय स्तर पर ही समाधान मिल रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उनकी जांच कर जल्द निपटारा किया जाएगा।