राजाखेड़ा उपखंड के समौना ग्राम पंचायत समौना में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन,,,

राजाखेड़ा उपखंड के समौना ग्राम पंचायत समौना में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन,,,,,

उपखण्ड अधिकारी सुशीला मीणा ने ग्राम पंचायत समौना ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण


राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत समौना में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाए जाएंगे। ग्रामीण सेवा शिविर प्रभारी एवं नायव तहसीलदार देवेंद्र तिवारी ने बताया कि मौके पर चार बटवारों को आपसी सहमति से कराया गया। अतिक्रमण की शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया गया, वृद्धावस्था पेंशन एवं खाद सुरक्षा की शिकायतों को तुरंत प्रभाव से निस्तारण कराये गये। उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने ग्राम पंचायत समौना ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्रभावी माध्यम साबित हुआ।शिविर पर 80 वर्षीय चंद्रकला पति रामेश्वर जो कि साल भर से वृद्धावस्था पेंशन के लिए अंगूठा नहीं लगने व मोबाइल नंबर गलत होने से ओटीपी नहीं आने से सत्यापन नहीं होने के कारण बंद हो गई थी।
उपखंड शिविर प्रभारी सुशीला मीणा के दिशानिर्देशों से आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनकी पेंशन तत्काल शुरू की गई।इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सुशीला मीणा के साथ नायब तहसीलदार देवेंद्र तिवारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आरुषि गुप्ता ने पीपीओ प्रमाण पत्र प्रदान किए, सूचना सहायक सत्येंद्र सिंह गुर्जर व अन्य मौजूद रहे। पीपीओ प्रमाण पत्र पाकर चंद्रकला के चेहरे पर खुशी नजर आई। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!