चास थाना पुलिस ने निकाली टाइगर मोबाइल फुट पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास थाना पुलिस ने निकाली टाइगर मोबाइल फुट पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्त

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 16 जून 2026 मंगलवार को देर रात्रि पुलिस ने टाइगर मोबाइल के साथ सघन फुट पेट्रोलिंग की। यह अभियान थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।बोकारो के चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए टाइगर मोबाइल के साथ फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह खुद टीम के साथ सड़कों पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने चास के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बैंक, एटीएम और शाम के समय संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में गश्त की। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि टाइगर मोबाइल और फुट पेट्रोलिंग का मकसद लोगों में सुरक्षा का एहसास जगाना और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है। उन्होंने बताया कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले समय में इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 पर दें। पुलिस की सक्रियता से स्थानीय लोगों ने भी राहत महसूस की और सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!