बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो में CISF, पुलिस और CCL की संयुक्त छापेमारी, 35.670 टन अवैध कोयला जब्त कर प्रबंधन को सौंपा
बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफिया पर CISF ने एक बार फिर कार्रवाई की है। CISF, बेरमो पुलिस और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 05 नंबर पीपलधोरा बस्ती, अमलो रेलवे साइडिंग के पास से 35.670 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया। जब्त कोयला CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है।बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF को बड़ी सफलता मिली है। CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि अमलो रेलवे साइडिंग के पास 05 नंबर पीपलधोरा बस्ती में अवैध रूप से कोयला जमा कर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद GM रंजय सिन्हा और कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF, बेरमो पुलिस और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 35.670 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद किया। बरामद कोयला को CCL प्रबंधन को सौंप दिया गया है। कार्रवाई में CISF की क्राइम ब्रांच, QRT टीम और जवानों के साथ बेरमो पुलिस, CCL सुरक्षा गार्ड प्रभारी शीलचंद और एरिया सिक्युरिटी इंजार्ज शामिल थे छापेमारी दल में श्री गारा अभिलाष, श्री के.वी.ए श्रीधर सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर पी.के. सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, सउपनि विद्युत देवशर्मा और महिला आरक्षक पूजा कुमारी शामिल रहे।CISF कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने कहा कि कोयला चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। माइंस एरिया के बाहर और जहां CISF की तैनाती नहीं है, वहां भी कोयला चोरी की सूचना मिलते ही CCL प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित कर संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।