जारंगडीह में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक,कमेटी का गठन, पीके सेन गुप्ता बने अध्यक्ष

बोकारो से ब्यूरो

अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

 

जारंगडीह में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक,कमेटी का गठन, पीके सेन गुप्ता बने अध्यक्ष

एंकर:बोकारो जिले के जारंगडीह में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर 18 जुलाई शनिवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी के प्रभार सह खान प्रबंधक एसके यादव ने की।बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का गठन किया गया। इसमें जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी पीके सेन गुप्ता को अध्यक्ष,सौरव दुबे को सचिव, नेमचंद मंडल को सह-सचिव और योगेंद्र सोनार कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में जारंगडीह परियोजना के कार्मिक पदाधिकारी गुरु प्रसाद मंडल, यूनियन की ओर से पप्पू लाला, अरविंद ओझा, अमरनाथ साह, अशोक ओझा, योगेंद्र सोनार, मोहम्मद निजाम, अंजनी सिंह, बसंत ओझा, रामेश्वर मंडल शामिल हुए।वहीं स्थानीय लोगों में टिंकू पंडित, नित्यानंद मेथी, उत्तम गुप्ता, मनोज सेन, लल्लू दुबे, बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।बैठक में पूजा की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी ने कहा कि इस वर्ष पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!