महवा पुलिस की कार्रवाई: 128 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
महवा (दौसा) 18 जुलाई 2026 अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी अनूप सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 जुलाई को गुर्जर मोहल्ला मोक्षधाम महवा में कार्रवाई की इस दौरान जगराम सैनी को अवैध गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 128 ग्राम गांजा बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महवा थाना में प्रकरण संख्या 330/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ बेचने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगराम पुत्र श्री हरि सैनी निवासी केसरी का बास मंडावर जिला दौसा के रूप में हुई है महवा थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा
रवि तिवारी की रिपोर्ट