दामोदर घाटी की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी कथारा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

 

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

दामोदर घाटी की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी कथारा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

दामोदर घाटी निगम के 79वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरविद्यालयीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बोकारो जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से कक्षा 11वीं की छात्रा अदिति कुमारी और कक्षा 10वीं की छात्रा शैली कुमारी ने हिस्सा लिया। दोनों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, त्वरित उत्तर देने की दक्षता और विषयों की गहरी समझ का परिचय दिया। प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए दोनों को आयोजकों द्वारा पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका पुष्पांजलि राव छात्राओं के साथ मौजूद रहीं और पूरे कार्यक्रम में उनका मार्गदर्शन किया।डीएवी पब्लिक स्कूल डॉ. जी.एन.खान, प्राचार्य, कहा आज के ज्ञान-आधारित युग में प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास की प्रयोगशाला हैं। ये जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करती हैं। डीएवी परिवार का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक नागरिक तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में भूमिका निभा सकें।प्राचार्य डॉ. खान ने पुरस्कार प्राप्त छात्राओं, उनके अभिभावकों और विद्यालय परिवार को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया।विद्यालय की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, तेजो मित्रा पाठक, असित कुमार गोस्वामी, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, आराधना, रितेश कुमार, वीणा कुमारी, रेखा कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, ममता पात्रा, ओशीन, संगीत कुमार, विकास सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!