फुसरो के ऑटो चालक और ऑटो संगठन ने बेरमो विधायक केआवास पहुंचे

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

फुसरो के ऑटो चालक और ऑटो संगठन ने बेरमो विधायक केआवास पहुंचे

 

बोकारो जिला क़े फुसरो के ऑटो चालक और ऑटो संगठन के सदस्य अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह के आवास पहुँचे. चालकों ने ऑनलाइन चालान की आशंका, टेंपो लगाने के लिए निर्धारित स्थान तथा अन्य समस्याओं से विधायक श्री सिंह को अवगत कराया. श्री सिंह ने कहा कि यदि ऑनलाइन चालान व्यवस्था सख्ती से लागू होती है तो छोटे ऑटो चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, इसलिए उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.उन्होंने ऑटो चालकों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कहा कि उनकी जायज़ मांगों को संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा उन्होंने ऑटो चालकों से अपील की कि वे वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें. विधायक ने कहा कि नियमों का पालन करने से अनावश्यक परेशानी नहीं होगा. कहा कि स्थानीय प्रशासन से अच्छी समन्वय बनाकर चलें और प्रशासन को मदद करें. उन्होंने टेंपो चालकों से यह भी अनुरोध किया की टेंपो को ऐसे जगह खड़ी करें जिससे किसी को भी परेशानी नहीं हो. विधायक श्री सिंह ने टेंपो चालकों को यह भी आश्वासन दिया कि वह स्थानीय प्रशासन से बात करेंगे और आप लोगों की समस्याओं के अवगत कराएंगे. उन्होंने टेंपो चालक और दुकानदारों को समन्वय बनाकर चलने की भी सलाह दी.मौके पर टेंपो चालक मुनव्वर अली, रणधीर राम, वीरेन पाल, राजेश दत्ता, अरविंद सिंह, गुलाम, मनोज,मोहन गिरी प्रकाश मिश्रा, श्याम देव, अमित यादव, सुभाष डे, गणेश दत्ता, प्रकाश यादव, विनोद नायक, राजेश शाह, दिलीप शर्मा, भोलाराम सहित साधु बाउरी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!