एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ की छापेमारी जारी, कारीपानी बस्ती से 2.220 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो ब्यूरो
अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ की छापेमारी जारी, कारीपानी बस्ती से 2.220 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफिया के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 जुलाई 2026 बुधवार को अवैध कोयला जब्त किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री आशुतोष चौधरी को जानकारी मिली थी कि ढोरी एरिया के अंतर्गत कारीपानी बस्ती में अवैध कोयला जमा किया गया है।सूचना मिलते ही सीआईएसएफ का छापेमारी दल तत्काल सक्रिय हुआ और मौके पर छापेमारी कर 2.220 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया। जब्त कोयले का वजन कराने के बाद उसे सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।इस संयुक्त कार्रवाई में उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, राजेश कुमार सरोज, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, अमित कुमार, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, क्यूआरटी टीम सहित अन्य जवान मौजूद थे सीआईएसएफ ने कहा कि माइनिंग क्षेत्र और आसपास किसी भी प्रकार के अवैध कोयला भंडारण, खन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन के आपसी समन्वय से ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!