भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लैटर पेड एवं फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला आया सामने

जयपुर 23 जुलाई 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लैटर पेड एवं फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला आया सामने

राज्यसभा सांसद के नाम से फर्जी लेटर पैड एवं हस्ताक्षर के दुरुपयोग पर कार्रवाई के लिए सिरोही एसपी को लिखा पत्र

सांसद मदन राठौड़ के निजी सचिव ने सिरोही पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

जयपुर…. राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के लैटर पैड एवं फर्जी हस्ताक्षर का दुरूपयोग कर सिरोही के पिंडवाडा एसडीएम को पत्र लिखने का मामला सामने आया है। सांसद मदन राठौड़ के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी ​अधिकारी को पत्र लिखने के मामले में सिरोही पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निजी सचिव प्रभु दयाल यादव की ओर से पुलिस अधीक्षक सिरोही को लिखे पत्र में बताया गया है कि किसी व्यक्ति द्वारा राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लेटर पैड एवं हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए उपखंड अधिकारी, पिंडवाड़ा को 21 जुलाई 2026 को एक पत्र प्रेषित किया गया। उक्त पत्र मोबाइल नंबर7230977579 से संचालित व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया।
यादव ने बताया कि पत्र में सिरोही जिले की पिंडवाडा तहसील के स्वरूपगंज स्थित गरबा चौक मैन बाजार की अम्बिका मोजरी एंड चप्पल दुकान पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। उक्त दुकान राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित होना बताया गया और इसे अतिक्रमण की श्रेणी में बताते हुए हटाने की कार्रवाई के लिए उपखंड अधिकारी पिंडवाडा को पत्र लिखा गया है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, 21 जुलाई को सांसद मदन राठौड़ संसद की कार्यवाही में उपस्थित थे। यादव ने दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!