सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में 12 सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में 12 सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई।

सेवानिवृत एक व्यवहारिक प्रक्रिया है जिससे हर किसी को गुजरना है–पीएन सिंह

बोकारो जिला के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 30 अप्रेल गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का अयोजन किया गया. बीएंडके प्रक्षेत्र के विभिन्न परियोजना के सेवानिवृत कर्म चारियों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मुख्य रूप से मौजूद बीएंडके कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह ने कहा कि
कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यव हारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धन राशि रखनी चाहिए। सेवा निवृत कर्मचारी भी सीसीएल परिवार के अभिन्न अंग है. सेवा निवृत्त कर्मियों के सपरिवार सुखी, स्वस्थ्य जीवन की कामना की. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने-अपने विचार रखें तथा कार्य के दौरान अपने अनुभवों से सभी को अवगत कराया.सेवानिवृत होने वाले कर्मी : सुरेश प्रसाद, सुरेश कुमार, संजय केआर अम्बष्ठ, रतन नायक, लालधारी हजाम, तिलक राम नायक, नारायण, राज कुमार मलाह, बदरुद्दीन, तारावती देवी, कुसमी देवी, शशि भूषण प्रसाद सिंह है.
मौके पर सीसीएल के संतोष दास रत्नाकर, सह कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा, यूनियन नेताओ में संतोष ओझा, मनोज पासवान आदि लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!