बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीसीएल ढोरी में 8 कर्मी हुए सेवानिवृत, दिया गया सम्मानपूर्वक विदायी
बोकारो जिला के सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में 30 अप्रैल गुरुवार को विदायी सह सम्मान समारोह आयोजित कर 8 सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदायी दी गयी. कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम ने किया.यहॉ मुख्य रूप से मौजूद एसओपी माला कुमारी सहित अधिकारीयो व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर,प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया.इस अवसर पर एसओपी माला कुमारी ने कहा कि जब हम ज्वॉइन होते है तभी सेवानिवृत का समय भी तय हो जाता है.सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है.नौकरी करने वाले हर किसी को एक न एक दिन सेवा से मुक्त होना पड़ता है. सेवानिवृत्त कर्मियों से नए कामगारों को काफी कुछ सीखने को मिला है. सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी के साथ बेहतर संपर्क रखते हुए अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाया है. कहा कि इन सभी की कमी कंपनी को हमेशा खलेगी. इनकी आगे की जीवन खुशी के साथ बीते इसकी कामना की. यूनियन प्रतिनिधियों ने भी सभी सेवानिवृत कर्मियों को जीवन के अगली पारी की शुभकामनाएं दी.धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिंह ने किया.
मौके पर सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह,यूनियन प्रतिनिधि में विनय कुमार सिंह,बैजनाथ महतो, सुरज महतो, जयनाथ मेहता आदि मौजूद थे.सेवानिवृत होने वाले कर्मी : ढोरी खास से डेगलाल सिंह, तारमी ओसीपी से राजेंद्र बिसाई,जीएम यूनिट ढोरी से रामनाथ धोबी, सीएचडी से महंगू महतो, एसडीओसीएम से बाटुल दिगार, मदन तेली, कैलाश महतो, रोहित दिगार
है.