मजदूर दिवस को लेकर सीटू ने बांटी मिठाइयां, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

मजदूर दिवस को लेकर सीटू ने बांटी मिठाइयां, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा।

 

 

बोकारो जिला के कथारा स्थित जारंगडीह परियोजना के खुली खदान कार्यालय परिसर में गुरुवार को सीटू यूनियन की ओर से मजदूर दिवस के पूर्व सीसीएल कर्मियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष एसबी सिंह दिनकर ने की, जबकि संचालन शाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में आगामी 1 मई को शाम पांच बजे सीटू कार्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के वरीय नेता पीके विश्वास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मजदूरों की अटूट एकता, संघर्ष, कुर्बानी और विजय का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों के ऐतिहासिक संघर्ष और शहादत के बाद ही दुनिया भर में 8 घंटा काम, 8 घंटा आराम और 8 घंटा मनोरंजन का सिद्धांत स्थापित हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे लेबर कोड पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे मजदूरों पर 12 घंटे कार्य कराने का दबाव बढ़ सकता है। बैठक को कमलेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद निजाम अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। बताया गया कि 1 मई को तीनों परिक्षेत्रों के मजदूरों की भागीदारी के साथ जारंगडीह सीटू यूनियन कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर नरेश राम, विकास मोदी, मुस्तफा अंसारी, इजाज खान, ईश्वर प्रसाद, धनंजय साव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!