एसडीएम-एसडीपीओ ने किया विभिन्न पंडालों का निरीक्षण – फ्लैग मार्च कर शांति का दिया संदेश,

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

एसडीएम-एसडीपीओ ने किया विभिन्न पंडालों का निरीक्षण – फ्लैग मार्च कर शांति का दिया संदेश,

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर बेरमो प्रशासन अलर्ट – एसडीएम और एसडीपीओ ने पंडालों का किया निरीक्षण, समितियों को दिए कड़े निर्देश

आगामी दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आज 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पूजा पंडालों का निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च किया गया।इस दौरान गोमिया अंचलाधिकारी आफताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, गोमिया थाना प्रभारी जागेश्वर उरांव,चतरोचट्टी थाना प्रभारी, महुआटांड़ थाना प्रभारी, रहावन ओपी प्रभारी, ललपनिया ओपी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।अधिकारियों ने गोमिया, ललपनिया, चतरोचट्टी, महुआटांड़, रहावन ओपी क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख पूजा पंडालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंडाल की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जायजा लिया गया।*
एसडीएम मनोज कुमार एवं एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने पूजा समितियों के सदस्यों एवं संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अश्लील गानों पर रोक और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। सभी पंडालों में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग रखने, पर्याप्त रोशनी और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।इस दौरान पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। मौके पर सभी पूजा समितियों के सदस्य व पुलिस बल शामिल थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!