अवैध शस्त्र रखने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

मीडिया सेल,जनपद गोण्डा
दिनांक 10.09.2022

थाना को0 नगर का टाॅप-10 अपराधी अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार, 01 अदद सफारी गाड़ी, 2 अदद बंदूक व 09 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानध्यक्ष को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगो में भौकाल दिखाने के उद्देश्य से अवैध लाइंसेंसी बंदूको को लेकर सफारी गाड़ी में घूमते समय 02 आरोपी अभियुक्तों-प्रिंस शुक्ला व धवल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त प्रिंस शुक्ला थाना को0 नगर का टाॅप-10 अपराधी है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. प्रिंस शुक्ला पुत्र स्व0 सत्य राम शुक्ला नि0 गंगापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. धवल तिवारी पुत्र गनपत तिवारी नि0 हरहरा गुलरिहा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-615/22, धारा 3/25/30 आर्म्स ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद सफारी गाड़ी।
02. 01 अदद बंदूक एस0 बी0बी0एल0।
03. 01 अदद बंदूक डी0बी0एल0।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 को0 नगर पंकज कुमार सिंह मय टीम।

अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!