सिंगरौली / 31 अक्टूबर, 2022
रिर्पोटर: चन्द्र देव शाह
मो.नं. 9977474437
: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल सिंगरौली द्वारा पुलिस मार्च पास्ट निकाला गया।
: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल सिंगरौली द्वारा पुलिस मार्च पास्ट निकालने का आयोजन किया। मार्च पास्ट कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने एकता शपथ दिलाई गई। मार्च पास्ट को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने रवाना किया। मार्च पास्ट राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न से प्रारंभ हुई और मस्जिद तिराहा, तुलसी मार्ग, अंबेडकर चौक से होते हुए वापस स्टेडियम आई। मार्च पास्ट में मौजूद महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मि तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, एकता दिवस जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।