सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से जोड़ा जाय

सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा ने शुक्रवार को सदन में बोलते हुए कहा कि सलेमपुर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है।
जबकि यहां पर्यटन की आपार सम्भावनाये है।
सलेमपुर संसदीय क्षेत्र रामजानकी मार्ग गुजरता है जो रामायण सर्किट का हिस्सा है।
रामजानकी मार्ग से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोहगरा धाम में एक पौराणिक शिव मंदिर है।जहां पर जनकपुर से अयोध्या जाते समय माता सीता ने महादेव की पूजा अर्चना की थी। लेकिन इस पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से नही जोड़ा गया है।जिसके बिना रामायण सर्किट अधूरा है।इसके लिए सोहगरा धाम से सटा हुआ दीर्घेश्वरनाथ धाम, सोहनाग धाम एवम देवरहवा बाबा का आश्रम है।
श्रीराम जानकी मन्दिर सोहनपुर और महर्षि भृगु ऋषि आश्रम बलिया को भी विकसित करने की मांग की।
भाजपा मीडिया प्रभारी सलेमपुर अजय दूबे वत्स ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र घोषित होने से यहां के विकास को पंख लग सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!