विद्यापतिनगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना पर हुई चर्चा…

समस्तीपुर/बिहार

लोकेशन: समस्तीपुर

स्लग:
विद्यापतिनगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना पर हुई चर्चा

एंकर:

खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रही हैं जहां मंडल कार्यसमिति बैठक बाजिदपुर बाजार स्थित शंकर कृष्णा विवाह भवन के हॉल में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन रामाधार झा ने किया।मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह सहित अन्य ने सर्वप्रथम पंडित दीनदया उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम का गीत गाकर बैठक की शुरुआत हुई। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना एक-एक कार्यकर्ता का कार्य है। एक-एक कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक संगठन का कार्य करें। वहीं मंडल अध्यक्ष ने दूसरे दल को छोड़कर आए मुन्ना सिंह भारद्वाज, वैभव कुमार सिंह, शांतनु कुमार को भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवाया। जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक-एक कार्यकर्ता तन मन से पार्टी के लिए कार्य करें आज पार्टी देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रधानमंत्री का परचम लहरा रहा है। हर कार्यक्रम सभी कार्यक्रम की सूची बनाने से कार्यक्रम सफलतापूर्वक कार्य पूर्ण होता है और सभी कार्यकर्ता बूथ तक पहुंचकर घर घर जाकर मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जनता को बताना है एवं समझाना है। साथ ही मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जयसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रदेश के नेता अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को किस प्रकार मजबूत करें किस प्रकार बूथ पर अपना परचम लगाएं इस पर भी ध्यान आकर्षित कर कार्य करना है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य करती है। मोदी ने हर घर घर जल योजना के द्वारा पानी की सप्लाई की गई। हर घर शौचालय बनाया गया। जिस प्रकार जनता ने बहुमत देकर सरकार बनाई मोदी जी ने जो विकास का कार्य कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है। मंडल से लेकर बूथ तक छोटी-छोटी टोलियां बनाकर हर बूथ लेवल तक हर घर तक कार्य करें और 2024 में फिर से राज्य से लेकर केंद्र तक भारतीय जनता पार्टी की फुल बहुमत की सरकार बनाए। 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास कैसा चलाया जाएगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!