पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा ने जिले में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्विघ्न रुप से संपादित कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फोर्स, होमगार्ड, बॉर्डर होमगार्ड, बूंदी पुलिस, कोटा ग्रामीण पुलिस, कोटा शहर पुलिस, बांसवाड़ा पुलिस, टेलीकम्युनिकेशन पुलिस एवं मंत्रालयिक अधिकारियों, जवानों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारियों, जवानों और कार्मिकों ने अपने कर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है| इसके साथ ही जिले के मतदाताओं द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का शांतिपूर्ण तरीके से प्रयोग करने के लिए भी आभार व्यक्त किया है| इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस लाइन धौलपुर में जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए बाहर से आये पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, होमगार्ड आदि के जवानों एवं अधिकारियों के लिए बडा खाना (भोज) रखा गया है|