नगर पालिका के पार्षद ने ही कराया पालिका चेयरमैन सहित 3- 4 अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित सरकारी राशि के दुरपयोग का मामला दर्ज

नगर पालिका के पार्षद ने ही कराया पालिका चेयरमैन सहित 3- 4 अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित सरकारी राशि के दुरपयोग का मामला दर्ज

भरतपुर. जिले की भुसावर नगर पालिका के पार्षद अमर सिंह जाटव द्वारा नगर पालिका की अध्यक्ष सहित अन्य तीन चार व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से राजकीय राशि का दुरुपयोग करने का एक मामला इस्तगासा के माध्यम से दर्ज कराया गया है। भुसावर थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बा भुसावर निवासी और नगर पालिका के पार्षद अमर सिंह जाटव ने वैर के अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 की अदालत में नगर पालिका भुसावर में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर एक इस्तगासा पेश किया। अदालत ने कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के चेयरमैन सहित नगर पालिका के ईओ, कनिष्ठ अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भुसावर पुलिस को मिले है। अदालत के आदेश पर भुसावर पुलिस ने नगर पालिका चेयरमैन सुनीता देवी, तत्कालीन नगर पालिका के ईओ योगेश कुमार पिप्पल, जेईएन सुरेश चंद और कंप्यूटर ऑपरेटर ओमदत्त गौड़ के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। पार्षद अमर सिंह जाटव ने नगर पालिका में 2021 से लेकर अब तक फर्जी पट्टे बनाकर वितरण करने का आरोप लगाया है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि कस्बा में विकास के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को खुर्द बुर्द करने, नगर पालिका के स्टोर में बिना सामान क्रय किए फर्जी बिल लगा कर राशि उठाने आदि का भी आरोप लगाया गया है।।

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!