पीएम के 400 प्लस के नारे को साकार करें कार्यकर्ता: पंडित गिरीश चंद तिवारी

पीएम के 400 प्लस के नारे को साकार करें कार्यकर्ता: पंडित गिरीश चंद तिवारी


शनिवार को भाटपार रानी उपनगर स्थित दुर्गा मंदिर के निकट भाजपा भाटपार रानी विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद रविंद्र कुशवाहा ने फिता काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 400 प्लस के नारे को साकार करने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाए। समाज के हर वर्ग को मोदी एवं योगी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। हमें केवल उनसे संपर्क कर याद दिलाने की जरूरत है। बरहज के विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं से निरंतर संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह करें। सभी कार्यकर्ता अपने- अपने बूथों पर कमल खिलाने का काम करें। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता । लोकसभा के सह संयोजक अजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में पूरी दुनिया में मां भारती की प्रतिष्ठा बढ़ी है। लोकसभा के सह प्रभारी बलराम उपाध्याय ने कहा कि सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद भाजपा सरकार की पहचान है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय, विधानसभा संयोजक कुंज बिहारी सिंह,राज कुमार शाही, नितिश चौबे, सुशील कुमार शाही,जयनाथ कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ पवन कुमार राय, डॉ भानू प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, अमित सिंह बबलू, डॉ शम्स परवेज, दिलीप सिंह बघेल, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, संतोष पटेल, संजय तिवारी, सुरेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, शशि रंजन तिवारी, अनिल शाही, मंटू पटेल, अमित शाही,राजन कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह,देवा मौर्या, जितेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, कृष्ण कुमार सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह,रवि कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश शाह, सुनील स्नेही, विशंभर पांडेय,माला देवी, सीमा कुशवाहा, सुनीता सिंह, गौतम प्रसाद, धर्मेन्द्र कुशवाहा, आनंद पियूष उपाध्याय, राजेश गुप्ता, अनिल गोंड, संतोष शाही,सोनू वर्मा, सत्येन्द्र पांडेय,रीतुराज गुप्ता, संजय गुप्ता, इन्दूभूषण कुशवाहा, राहुल सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!