महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा भव्य तरीके से कालपी नगर में निकाली गई

लोकेशन कालपी जिला जालौन उरई.

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा भव्य तरीके से कालपी नगर में निकाली गई

 

शोभा यात्रा का प्रारंभ बनखंडी देवी मंदिर से महंत श्री 108 जमुना दास जी महाराज की अगुवाई में शुरुआत की गई शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार झांकियां तथा भोलेनाथ नृत्य करते हुए अनेक रूप दिखाई दिए शिव भक्त बम भोले जय श्री महाकाल बोलते हुए दिखाई दिए आज शोभा यात्रा से व्यास नगरी कालपी का दृश्य बहुत ही मनोरम दिखाई दिया जगह-जगह शिव बारात पर पुष्प वर्षा की गई इस मौके पर शोभा यात्रा में कालपी विधायक प्रतिनिधि श्री आशीष चतुर्वेदी पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह बीजेपी नगर अध्यक्ष अमित पांडे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री शशिकांत सिंह चौहान बाबू सिंह यादव जीतू तिवारी राजेश द्विवेदी कन्हैया महाराज ब्राह्मण महासभा के जिलाअध्यक्ष राजू पाठकआदि में मौजूद रहे शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु पुलिस उपाधीक्षक डॉ देवेंद्र पचौरी जी पल-पल शोभायात्रा पर नजर बनाए रखें रहे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह एडिशनल इस्पेक्टर उदयवीर सिंह चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह तथा विभिन्न थानों का फोर्स मौजूद रहा…… ब्यूरो चीफ प्रशांत शुक्ला तहसील रिपोर्टर पंकज सिंह R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!