- दौसा 18 जुलाई
- दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 66.5 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
18 जुलाई पुलिस थाना सदर दौसा ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 66.5 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल एवं वृत्ताधिकारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सुपरविजन में थाना सदर दौसा के थानाधिकारी युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान शिव शक्ति आश्रम, खेड़ला खुर्द के पास संदिग्ध व्यक्ति विजयनाथ कृपलानी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 66.5 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 284/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया गया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयनाथ कृपलानी निवासी मोतुकी थाना कामां जिला डीग के रूप में हुई है इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गिरिजा गोस्वामी कांस्टेबल अनिल मुकेश चंद एवं निरोतम सिंह शामिल रहे
रवि तिवारी की रिपोर्ट